[aioseo_breadcrumbs]

कांवड़ यात्रा-2026: शिव चौक और रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग, पुलिस-एलआईयू टीम ने संभाला मोर्चा

Share This Article

मुजफ्फरनगर – कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निर्विघ्न ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को थाना सिविल लाइन पुलिस, थाना कोतवाली नगर पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) की संयुक्त टीम ने शिव चौक, रेलवे स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग अभियान में एएस चेक टीम, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वाड भी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने शिव चौक और रेलवे स्टेशन परिसर के साथ ही आसपास के आने-जाने वाले मार्गों, पार्किंग स्थलों, संदिग्ध स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की भी बारीकी से जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने आमजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस टीम कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी कर रही है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This