मुजफ्फरनगर:
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन ने आर्थिक एवं पारिवारिक कठिनाइयों के बावजूद शिक्षा जारी रखने वाली मेधावी छात्रा रुचि गोयल को सम्मानित करते हुए आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने रुचि गोयल को कॉलेज आने-जाने के लिए साइकिल, बी.एससी. द्वितीय वर्ष की किताबें, स्कूल बैग तथा आवश्यक स्टेशनरी सामग्री प्रदान की।

रुचि गोयल डी.ए.वी. पीजी कॉलेज की बी.एससी. द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वर्ष 2023 में पिता और वर्ष 2024 में माता के निधन के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी। उनकी लगन और संघर्ष को देखते हुए महिला कल्याण विभाग ने यह सहायता प्रदान की।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और संसाधनों के अभाव में भी उनकी पढ़ाई को निरंतर बनाए रखना है। जिला प्रशासन हर जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटी के साथ खड़ा है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








