मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। वहीं, महिला अपराधों से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए तत्काल क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
हिंदुस्तान लाइव टुडे डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








