[aioseo_breadcrumbs]

माय भारत’ पोर्टल पर युवाओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य, सीडीओ ने दिए विशेष अभियान के निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर:

 

मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (DAC) एवं जिला समन्वय समिति (DSC) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘माय भारत’ पोर्टल पर सघन पंजीकरण अभियान की समीक्षा करते हुए जिले के अधिक से अधिक युवाओं को इस पहल से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई।

 

बैठक में बताया गया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए तैयार किया गया ‘माय भारत’ पोर्टल स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास और अनुभवात्मक शिक्षण का डिजिटल मंच है। इसके माध्यम से विकसित युवा संसद, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, स्वतंत्रता दिवस प्रतियोगिता और बजट क्विज़ जैसी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और 15 अगस्त को लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए ई-निमंत्रण भी प्राप्त हो सकता है।

 

सीडीओ ने सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में 100 प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने, प्रत्येक संस्थान में ‘माय भारत’ नोडल अधिकारी नामित करने तथा ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायतों और सीएससी के सहयोग से विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला एवं ब्लॉकवार लक्ष्य तय कर नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत उपस्थित अधिकारियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This