[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने थाना सिखेड़ा और जानसठ का किया आकस्मिक निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को थाना सिखेड़ा एवं थाना जानसठ का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, सीसीटीएनएस, बैरक, भोजनालय तथा थाना परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थानों पर पहुंचे फरियादियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

उन्होंने लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना-पत्रों एवं अपराधों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध और जनशिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने, नियमित पैदल गश्त, वाहन चेकिंग तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

 

एसएसपी ने अभिलेखों को अद्यतन रखने, थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा पुलिस कर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए भी निर्देशित किया।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This