उत्तर प्रदेश राज्य कर कमिश्नर साहब के निर्देश पर सिटी सेंटर में जीएसटी अधिकारियों ने भट्ठा स्वामियों के साथ बैठक की। संयुक्त आयुक्त राजनाथ तिवारी ने मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारीयों को राज्य कर बढ़ाने में सहयोग करने और व्यापार की समस्याओं पर सुझाव मांगे। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि सभी भट्ठा मालिक समय से रिटर्न भरें और एक तिमाही में कम से कम उत्पादन करने वाले ईंट भट्ठों का टैक्स भी 1 लाख से नीचे नहीं होना चाहिए। समिति अध्यक्ष प्रमोद बलियान ने कहा कि शिकायत के आधार पर किसी भी भट्ठा मालिक का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि यदि भट्ठा मालिक आशा अनुरूप जीएसटी दे रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। करणवीर प्रधान और महामंत्री बलराम तायल ने कहा कि ज्यादा टैक्स देने वालों को विभाग की तरफ से सम्मानित करना चाहिए। सभी सुझावों को अधिकारियों द्वारा नोट करके मुख्यालय भेजने की बात कही। बैठक में संयुक्त आयुक्त राजनाथ तिवारी,उपायुक्त शोभित श्रीवास्तव,सहायक आयुक्त सुदीप कुमार,समिति अध्यक्ष प्रमोद बालियान, महामंत्री बलराम तायल, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य, उपाध्यक्ष करणवीर प्रधान, सह मंत्री सुशील ठाकुर,श्याम तायल आदि मौजूद रहे।
[aioseo_breadcrumbs]
मुजफ्फरनगर – सिटी सेंटर में संयुक्त आयुक्त एवं अन्य जीएसटी अधिकारियों के साथ हुई, भट्ठा स्वामियों की बैठक
Share This Article
Gold and Silver price
मौसम की जानकारी
Advertisement
Gold and Silver price
मौसम की जानकारी
Live Poll
[democracy id="1"]

