मुजफ्फरनगर, 18 जुलाई 2026। विश्व प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा एवं अन्य अधिकारियों के साथ बजहेड़ी फाटक से शिव चौक होते हुए मेरठ रोड तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क, बैरिकेडिंग, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बजहेड़ी फाटक पर जलभराव की समस्या पर तत्काल समाधान के निर्देश देते हुए सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का महापर्व है और सरकार का लक्ष्य प्रत्येक शिवभक्त को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। सभी अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर बेहतर यातायात, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








