मुजफ्फरनगर – 19 जुलाई 2026 जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुटेसरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरालसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलवा खेड़ी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूधली का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित करने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूधली में वृक्षारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण बेहतर स्वास्थ्य का आधार है, इसलिए सभी को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनके निकट ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी








