[aioseo_breadcrumbs]

अब “महाराणा प्रताप चौक” के नाम से जाना जाएगा वहलना चौक

Share This Article

मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में वहलना चौक का नाम बदलकर “महाराणा प्रताप चौक” किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

 

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने इस निर्णय पर नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप तथा सभी बोर्ड सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

 

मंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास में वीरता, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और त्याग के अमर प्रतीक हैं। उनके नाम पर प्रमुख चौक का नामकरण नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति से प्रेरित करेगा।

 

उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से इस विषय पर प्रयासरत थे और पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर शहर के प्रवेश द्वार (गुप्ता रिजॉर्ट के समीप) महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का प्रस्ताव भी शासन को भेजने का अनुरोध कर चुके हैं।

 

मंत्री ने विश्वास जताया कि शीघ्र ही यह प्रस्ताव अमल में आएगा और “महाराणा प्रताप चौक” मुजफ्फरनगर में राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का नया प्रतीक बनेगा।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This