[aioseo_breadcrumbs]

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खतौली के परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, रंगाई-पुताई न कराने पर होगी कार्रवाई

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 18 जुलाई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने शनिवार को खतौली ब्लॉक व नगर क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की मौजूदगी, स्मार्ट क्लास, मध्यान्ह भोजन, पेयजल, शौचालय और शैक्षिक गुणवत्ता का जायजा लिया गया।

 

निरीक्षण में अधिकांश विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार संचालित, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था संतोषजनक तथा शैक्षिक स्तर अच्छा पाया गया। हालांकि कई विद्यालयों में छात्र आंशिक रूप से यूनिफॉर्म में मिले, जिस पर संबंधित प्रधानाध्यापकों को सभी बच्चों की नियमित यूनिफॉर्म सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पाया कि कई विद्यालयों में वर्षों से भवनों की रंगाई-पुताई एवं पेंटिंग नहीं कराई गई है। बार-बार लिखित एवं मौखिक निर्देशों के बावजूद कार्य न होने पर इसे आदेशों की अवहेलना मानते हुए संबंधित प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज अध्यापकों के विरुद्ध पृथक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:

 

प्राथमिक विद्यालय भैंसी-2 में स्मार्ट क्लास संचालित मिली, शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया।

 

पक्का बाग, कानूनगोयान, साथेड़ी रोड और शेखपुरा विद्यालयों में रंगाई-पुताई नहीं मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

सभी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार संचालित मिला।

 

पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं अधिकांश विद्यालयों में क्रियाशील पाई गईं।

 

छात्रों की नियमित यूनिफॉर्म पहनकर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

 

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल

न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This