मुजफ्फरनगर, 17 जुलाई 2026। बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी, शाहपुर एवं मुख्य सेविकाओं द्वारा गोयला और भौराखुर्द सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों, संभव 6.0 अभियान, पीएम मातृ वंदना योजना (PMMVY) तथा संचारी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया कि आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करें। हॉट कुक्ड मील पंजिका में बच्चों की उपस्थिति का सही अंकन करें, सर्वे क्षेत्र के सभी बच्चों का वजन एवं लंबाई का शत-प्रतिशत मापन करें, एफआरएस (FRS) के माध्यम से पोषाहार का 100 प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें तथा पोषण ट्रैकर ऐप पर सभी आवश्यक फीडिंग समय से पूर्ण करें।
बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं कुपोषण मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकत्रियों से पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








