[aioseo_breadcrumbs]

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, खतौली एवं जानसठ क्षेत्र में निजी अस्पतालों पर छापेमारी*

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 13 मई 2026 –

जनपद मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध एवं मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों/क्लीनिकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर कार्रवाई की गई।

 

कार्रवाई के दौरान खतौली क्षेत्र के शेखपुरा में संचालित डॉ. ओमपाल के अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय वहां पंजीकृत चिकित्सक उपस्थित नहीं मिले। जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त भवन का एक भाग चिकित्सक के आवास के रूप में भी प्रयुक्त हो रहा है, जिसके कारण संपूर्ण अस्पताल को सील न करते हुए अस्पताल की ओपीडी एवं वार्ड को सील कर दिया गया। साथ ही संचालक को नोटिस जारी करते हुए दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसी क्रम में जानसठ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ग्लोबल हॉस्पिटल में छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डॉ. शबाना, बी.यू.एम.एस. डिग्रीधारक चिकित्सक के नाम से संचालित क्लीनिक की जांच की गई। जांच में अस्पताल परिसर में ऑपरेशन थिएटर (ओ.टी.) नहीं पाया गया, जबकि परिसर में दो कमरे बंद अवस्था में मिले। निरीक्षण के समय अस्पताल में कोई मरीज उपस्थित नहीं था। बंद कमरों के संबंध में संतोषजनक जानकारी उपलब्ध न कराए जाने पर अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि जनपद में बिना मानकों के संचालित अस्पतालों एवं क्लीनिकों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This