मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानसठ रोड स्थित निर्माण स्थल पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शुभ प्रतीक के रूप में ईंट स्थापित कर तथा फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए आधुनिक साइबर थाना पुलिस व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। नए भवन के निर्माण से साइबर अपराधों की रोकथाम, तकनीकी जांच और शिकायत निस्तारण कार्य और अधिक प्रभावी हो सकेगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा कराया जाए, ताकि जनपदवासियों को जल्द अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त साइबर थाने का लाभ मिल सके।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध , पुलिस अधीक्षक यातायात , प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
हिंदुस्तान लाइव टुडे डिजिटल न्यूज़ चैनल








