[aioseo_breadcrumbs]

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का किया गया निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 10 मई 2026– जनपद मुजफ्फरनगर में प्रत्येक रविवार आयोजित किए जा रहे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसोई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गालिबपुर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोपाड़ा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी व्यवस्था, दवा वितरण, टीकाकरण, जांच सेवाओं, साफ-सफाई तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

 

डॉ. सुनील तेवतिया ने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने आमजन से स्वास्थ्य मेलों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This