[aioseo_breadcrumbs]

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर SSP मुजफ्फरनगर द्वारा अग्निशमन जागरूकता रैली को रिजर्व पुलिस लाईन्स मुजफ्फरनगर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

Share This Article

14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में आग लगने की घटना हुई थी जिसमें अग्निशमन कार्य करते हुए फायर सर्विस के 66 फायर कर्मी शहीद हुए थे। इस घटना में शहीद हुए फायर सर्विस कर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज दिनांक 14.04.2026 को इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा शहीद अग्निशमन कर्मियों को याद किया गया तथा रिजर्व पुलिस लाईन्स मुजफ्फरनगर से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त जागरूता रैली रिजर्व पुलिस लाईन से प्रारम्भ होकर भोपा रोड, टिकैत चौक, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, मालवीय चौक होते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में अग्नि सुरक्षा उपायों का प्रचार –प्रसार करते हुए फायर स्टेशन पर पहुंचकर समाप्त हुई।

इसके साथ ही दिनांक 14.04.2026 से 20.04.2026 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत नागरिकों को अग्नि से बचाव तथा सावधानियों के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों (जागरूकता रैली, निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता, मॉक ड्रिल आदि) का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह का संकल्प *“Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society-Together for Fire Prevention”, “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिये एक साथ”* निर्धारित किया गया है। इस संकल्प के साथ अग्निशमन विभाग द्वारा सुरक्षा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, बहुमंजिला भवनों, औद्यौगिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों तथा खेत-खलिहानों व ग्रामीण जनता को अग्निसुरक्षा को प्रति जागरूक किया जायेगा।

इस अवसर पर सीएफओ अनुराग कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित पुलिस व अग्निशमन विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This