[aioseo_breadcrumbs]

एसपी ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में अंबेडकर जंयती शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

दिनांक 14.04.2026 को अंबेडकर जंयती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के थाना शाहपुर के अन्तर्गत ग्राम सोरम व थानाक्षेत्र रतनपुरी के अंतर्गत ग्राम भूपखेडी में आयोजित होने वाली शोभायात्रा के दृष्टिगत निर्धारित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सतर्क रहते हुए ड्यूटी का निर्वहन करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना प्रभारी रतनपुरी राकेश कुमार, थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व उपस्थित रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी