[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – मिशन शक्ति अभियान के तहत मेधावी छात्रा बनी एकदिवसीय थाना प्रभारी, एएचटीयू थाने पर संभाली कमान

Share This Article

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के एएचटीयू थाने पर एक सराहनीय पहल की गई।

इस क्रम में मदनी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा कुमारी अलीशा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार सौंपा गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत छात्रा द्वारा सर्वप्रथम थाने पर उपस्थित पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त किया गया। इसके पश्चात थाना प्रभारी के रूप में कुमारी अलीशा द्वारा जनसुनवाई की गई, जिसमें उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना। शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया गया तथा संबंधित मामलों में उचित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

साथ ही, उपस्थित छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिसिंग की प्रक्रिया एवं जिम्मेदारियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है, जिससे न केवल छात्राओं में आत्मविश्वास का संचार होता है, बल्कि युवा पीढ़ी में कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता एवं विश्वास भी सुदृढ़ होता है। इस प्रकार के प्रयास पुलिस एवं समाज के बीच आपसी विश्वास को बढ़ाने तथा संवाद को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

*MEDAI CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This