मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर – खतौली पुलिस द्वारा लूट के अभियोग का सफल अनावरण, 1 अभियुक्त गिरफ्तार , कब्जे से लूटे गए ई-रिक्शा व एक मोबाइल बरामद

मुजफ्फरनगर - खतौली पुलिस द्वारा लूट के अभियोग का सफल अनावरण, 1 अभियुक्त गिरफ्तार , कब्जे से लूटे गए ई-रिक्शा व एक मोबाइल बरामद

अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी खतौली यादव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली दिनेश चन्द्र के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 10.04.2026 को शमशाद पुत्र मुस्ताक निवासी मौहल्ला इस्लामनगर कस्बा व थाना खतौली जिला मु0नगर द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 07.04.2026 की रात्रि भैसी कट के पास एक लाल रंग की गाडी मे सवार 03 व्यक्तियों द्वारा ई रिक्शा, एक मोबाइल व 2500 रुपये नगद छीन लिये तथा विरोध करने पर मारपीट की गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0स0- 108/2026 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया एवं घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-*

*1.* अमन पुत्र इस्तयाक निवासी मेहलकी थाना जानसठ जिला मु0नगर उम्र 21 वर्ष ।

 

*पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मै पिछले 10 दिन से फिरोज के पास एसी का काम करता था,उनकी दुकान पर औऱ भी लडके काम करते है फिरोज ने मुझे बताया कि खतौली मे उनका साला शमशाद रहता है जिस पर फिरोज के कुछ रुपये उधार है जिन्हे शमशाद वापस नही दे रहा उसके सबक सिखाने के लिए उसका रिक्शा व उसके रुपये छीन कर लेकर आयेगे ।योजना बद्द तरीके से दिनांक 7-4-2026 की रात को शमशाद को उसकी ईरिक्शा को बुक करने के बहाने भैसी कट पर ले आये पहले से लाल रंग की गाडी मे मौजूद अन्य साथियो से शमशाद को अपनी गाडी मे डालकर 2500 रुपये व एक मोबाइल तथा ईरिक्शा भी छीन लिया। हम चार लोगो द्वारा घटना की गयी लेकिन मैं फिरोज के अन्य दो साथियो के नाम नही जानता हुँ ।

 

थाना खतौली पुलिस द्वारा प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है।

 

*बरामदगी का विवरण-*

▪️1 ई-रिक्शा व 01 मोबाइल (मु0अ0स0- 108/2026 धारा 309(4) बीएनएस थाना खतौली से सम्बन्धित)

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*

*1.* उ0नि0 श्री ललित तोमर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री लक्ष्यदीप थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*3.* है0का0 583 अनुज तोमर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 1530 अर्जुन थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*5.* है0का0 194 विकास थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*6.* है0का0 720 मुनीश शर्मा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*7.* है0का0 उमेश मावी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*8.* का0 सोबीर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*9.* का0 30 विवेक थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*10.* है0का0 मनीष कुमार सर्विलांस सैल मुजफ्फरनगर।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!