स्वास्थय

गर्मियों में लू से बचने के लिए ये 5 जड़ी-बूटियां शरीर को देंगी ठंडक, मिलेगी एनर्जी

गर्मियों में लू से बचने के लिए ये 5 जड़ी-बूटियां शरीर को देंगी ठंडक, मिलेगी एनर्जी

गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है। इस मौसम खतरनाक लू चलती है जिससे इंसान की सेहत खराब होने लगती है। गर्मियों में खुद को हेल्दी रखने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजें हम सभी खाते हैं। हालांकि, आप इन जड़ी-बूटियों के सेवन से गर्मी में कूल नजर आएंगे। चिलचिलाती गर्मी आपके हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। अपने शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने के लिए इन हर्ब्स का सेवन जरुर करें। यहां पांच ताज़ा जड़ी-बूटियां दी गई हैं। जिनके सेवन से आप खुद को कूल महसूस करेंगे, आइए आपको बताते हैं।

धनिया

धनिया में कूलिंग के गुण होते हैं जो गर्मी झेलने में सुधार करने में मदद करते हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर है जो मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करता है। धनिए इस्तेमाल चटनी से लेकर हर सब्जी में करते हैं। हर धनिए के अधिक सेवन से गर्मी का एहसास कम होता।

पुदीना

गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग पुदीना का इस्तेमाल करते हैं। पुदीना में शीतलन प्रभाव होता है, जो शरीर के तापमान को कम करने और थर्मोरेग्यूलेशन में सहायता करता है। पुदीने का पानी पीना या फिर आप चटनी बनाकर खा सकते हैं। वास्तव, पुदीना एक ठंडी जड़ी-बूटी है। गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर को ठंड़क मिलती है। पुदीने का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है।

सौंफ

सौंफ शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और आवश्यक तेल होते हैं, जो पेट फूलना और पाचन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। सौंफ का इस्तेमाल पारंपारिक रुप से शरीर को ठंडा करने के लिए किया जाता है। ठंडाई में भी सौंफ का प्रयोग होता है। आप सौंफ का पानी पी सकते हैं इससे गर्मी भी कम होगी और पाचन भी दुरुस्त रहेगा। वहीं आप सौंफ को प्रयोग खाना बनाते समय सब्जियों में कर सकते हैं।

इलायची

इलायची में शीतलन यौगिक होते हैं जो शरीर की गर्मी को कम करने और पाचन में सहायता करते हैं। इलायची का प्रयोग सबसे ज्यादा मसालों में प्रयोग होता है। यह भोजन में स्वाद के साथ सुगंध को बढ़ाती है। इलायची खाने से शरीर की गर्मी कम होती है,जो आपको ठंडक और एनर्जेटिक महसूस होता है।

गुड़हल या हिबिस्कस

हिबिकस अत्यधिक गर्मी के प्रभाव से निपटने में मदद करता है और शरीर को प्रभावी ढंग से ठंडा करता है। आप गुड़हल की चाय बनाकर पी सकते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाती है। इसके साथ ही ये कब्ज की समस्या भी दूर करती है। गर्मी में कूल रहने के लिए आप हिबिस्कस टी जरुर पिएं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!