राष्ट्रीय

Eye Care Tips: आंखों को बार बार छूने या रगड़ने से हो सकती हैं कई समस्याएं, एक्सपर्ट्स से जानिए इसके नुकसान

Eye Care Tips: आंखों को बार बार छूने या रगड़ने से हो सकती हैं कई समस्याएं, एक्सपर्ट्स से जानिए इसके नुकसान

आंखें हमारे शरीर का सबसे सेंसिटिव हिस्सा माना जाता है। तो वहीं कुछ लोगों की आदत होती है कि वह हर समय आंखों को छूते रहते हैं और उनको रगड़ते रहते हैं। कई बार आंखों में खुजली होने पर हाथों से छू लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आपकी आंखों को कई तरह का नुकसान हो सकता है।

ऐसे में अगर आप भी बार-बार अपनी आंखों को छूते व रगड़ते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आंखों को बार-बार छूने या रगड़ने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

कॉर्निया को हो सकता है नुकसान

आंखों को बार-बार रगड़ने से कॉर्निया को नुकसान पहुंचने की संभावना होती है। ऐसा करने पर कॉर्निया पर खरोंच भी आ सकती है। इससे आपको परमानेंट विजन प्रॉब्लम या स्कार टिशू के साथ अन्य कई समस्या हो सकती हैं। वहीं बार-बार आंखों को रगड़ने से आंखों में इंफेक्शन, एलर्जी या रेडनेस की समस्या हो सकती है। वहीं आंखों को रगड़ने पर अनचाहा दबाव पड़ने से वेगस नर्व भी एक्टिव हो सकती है। जो हार्ट की गति में भी कमी ला सकती है।

लाल हो सकती हैं आंखें

कई बार आंखों को तेज से रगड़ने पर उनकी कैपिलरी टूट सकती है। जिसकी वजह से आपकी आंखें लाल हो सकती हैं और आंखों में लाल थक्का बन सकता है। वहीं आंखों को ज्यादा रगड़ने से डार्क सर्कल्स भी हो जाते हैं। इसके कारण आंखों के आसपास की त्वचा का रंग डार्क हो जाता है।

सूजन की समस्या

आपको बता दें कि जो लोग दिनभर में कई बार आंखें रगड़ते हैं, उनको कंजक्टिवाइटिस नामक आंखों का रोग भी हो सकता है। क्योंकि आपके हाथ में कई सारे वायरस और बैक्टीरिया होते हैं। जो रगड़ने पर आंखों में चले जाते हैं। जिससे आंखों में सूजन हो सकती है और आंखें भी लाल हो सकती हैं। कंजक्टिवाइटिस की समस्या होने पर आंखों में दर्द हो सकता है और यह एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकता है।

इसलिए आपको बार-बार आंखों को छूने व रगड़ने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर आंख संबंधी कई समस्या हो सकती हैं। इससे आपको धुंधलापन हो सकता है और साथ ही अधिक लाइट के प्रति आंखें संवेदनशील भी हो सकती हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!