राष्ट्रीय

Exit Polls: गुजरात में फिर खिलेगा कमल, ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस और AAP बहुत पीछे

Exit Polls: गुजरात में फिर खिलेगा कमल, ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस और AAP बहुत पीछे

गुजरात में दूसरे चरण के चुनाव के साथ ही मतदान संपन्न हो गए हैं। गुजरात में 182 सीटों के लिए 2 चरणों में चुनाव हुए थे। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर को हुआ था जबकि दूसरे चरण का चुनाव आज 5 दिसंबर को हुआ। गुजरात में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला का दम भरा जा रहा था। गुजरात में भाजपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही थी। भाजपा के समक्ष 27 सालों से चली आरही अपनी सत्ता को फिर से बरकरार रखने की चुनौती थी। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस बार बदलाव की ताल ठोक रही थी। इन सबके बीच गुजरात चुनाव को लेकर आज एग्जिट पोल आ चुका है। ज्यादातर एग्जिट पोल गुजरात में भाजपा के पक्ष में अपने नतीजे दिखा रहे हैं।

गुजरात में P-MARQ के मुताबिक भाजपा को 128 से 148 सीटें मिल सकती हैं जो कि बंपर बहुमत कहीं जाएगी। वहीं कांग्रेस को 30 से 42 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी को दो से 10 सीटें मिल सकती हैं। TV9 के आंकड़ों को देखें तो भाजपा को 125-130, कांग्रेस को 40 से 50, आम आदमी पार्टी को 3 से 5 और अन्य को 3 से 7 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। जन की बात के आंकड़ों को देखें तो भाजपा 117 से 140, कांग्रेस 34 से 51 और आम आदमी पार्टी 6 से 13 सीटें जीत सकती हैं। ईटीजी टीएनएन के एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा को 135-140 सीट, कांग्रेस को 24 से 34 सीटें, आम आदमी पार्टी को 6-16 सीटें जबकि अन्य के खाते में 1 से 3 सीटें जाती हुई दिखाई दे रहे हैं। एबीपी सी वोटर के मुताबिक गुजरात में 128 से 140 सीटें भाजपा जीत सकती है। कांग्रेस के खाते में 31 से 43 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में 3 से 11 और अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं।

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक के गुजरात में भाजपा को 129-151, 16 से 30 सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती है। इसके अलावा 9 से 21 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में, 2 से 6 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। कुल मिलाकर देखें तो गुजरात में कांग्रेस को भारी नुकसान होता दिखाई दे रहा है। वही आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन भी उम्मीद के अनुरूप नहीं है जैसा कि माना जा रहा था।

आपको बता दें कि गुजरात में भाजपा पिछले 27 सालों से सत्ता में है। भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 से ज्यादा रैलियों को संबोधित किया था। इसके अलावा गुजरात का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ था क्योंकि दोनों गुजरात से ही आते हैं। हालांकि, गुजरात में आम आदमी पार्टी ने इस बार अपनी पूरी ताकत झोंकी। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे उस के पक्ष में जाते दिखाई नहीं दे रहे हैं। कुल मिलाकर देखें तो गुजरात में एक बार फिर से कमल खिलने का अनुमान एग्जिट पोल के मुताबिक जताया जा रहा है। गुजरात में भाजपा एक तरफा बढ़त की ओर एग्जिट पोल में दिखाई दे रही है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!