राजनीति

दिखने लगा राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का असर, विजयपुरा निकाय चुनाव में भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी तो अमित मालवीय ने कसा तंज

दिखने लगा राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का असर, विजयपुरा निकाय चुनाव में भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी तो अमित मालवीय ने कसा तंज

विजयपुरा नगर निगम के पहले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 35 वार्डों में से बीजेपी ने 17 वार्डों में प्रचंड जीत दर्ज की है। विजयपुरा नगर निगम चुनाव के नतीजे 31 अक्टूबर को घोषित किए गए। बता दें यहां 28 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। कांग्रेस अपने 10 वार्डों को बरकरार रखने में सफल रही। जनता दल (सेक्युलर) ने 35 सदस्यीय निगम के केवल एक वार्ड में जीत हासिल की।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में किसकी बनेगी सरकार? राहुल गांधी बोले- आम आदमी पार्टी की कोई हवा नहीं, केवल कांग्रेस ही जीतेगी
नगर निगम चुनाव में जीत के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को निशाने पर लिया है। बीजेपी के मीडिया सेल के हेड अमित मालवीय ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर दिखने लगा है। कर्नाटक के विजयापुर कॉरपोरेशन में भाजपा ने 35 में से 17 वार्डों में जीत हासिल की है। बीजेपी की जीत का ये आंकड़ा पिछली बार की तुलना में 4 अधिक है। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीते 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है और अभी तेलंगाना में है। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में दो बार प्रवेश किया।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने मोरबी हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने एक आश्चर्यजनक जीत में दो वार्डों में जीत का दावा किया। वार्ड 25 और 28 से एआईएमआईएम के सूफिया अब्दुल रहमान वट्टी और रिजवाना कैसर हुसैन इनामदार जीते। पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी (आप) को एक भी सीट नहीं मिली। हालांकि, भाजपा, जिसे साधारण बहुमत हासिल करने के लिए 18 सीटों की आवश्यकता थी, नगर निगम की सत्ता का दावा करने के लिए एक सीट से पीछे रह गई है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!