ब्रेकिंग न्यूज़

इस नट्स के रोजाना सेवन से बढ़ती है शरीर की इम्युनिटी, कई खतरनाक रोगों में भी पाया गया है लाभकारी

इस नट्स के रोजाना सेवन से बढ़ती है शरीर की इम्युनिटी, कई खतरनाक रोगों में भी पाया गया है लाभकारी

Nute

नट्स यानी कि सूखे मेवे शरीर के लिए आवश्यक ज्यादातर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करने में मदद कर सकते हैं। शारीरिक ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के साथ कई प्रकार के गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने तक में इन नट्स को काफी फायदेमंद पाया गया है। अध्ययनों से पता चलता है कि यदि आप रोजाना 8-10 काजू खाने की आदत बनाते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

काजू कई प्रकार के न्यूट्रिशन से भरपूर होता है जो शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को लाभ पहुंचाने का साथ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देकर कई तरह के रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो लगभग सभी नट्स पोषक तत्वों की एक विस्तृत श्रृंखला को समाहित किए होते हैं, पर काजू का सेवन इसमें आपके लिए ज्यादा कारगर हो सकता है। काजू में कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक और कई प्रकार के विटामिन्स भी पाए जाते हैं जो शरीर को बेहतर ढंग से कार्य करने में मदद करते हैं। काजू विशेष रूप से अनसेचुरेटेड फैट्स का बेहतर स्रोत है जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करके समय से पहले मृत्यु के खतरे को कम करने में भी मदद करता है। आइए इस नट्स से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

सूखे मेवों को एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस माना जाता है और काजू का सेवन करना इसमें आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। एंटीऑक्सिडेंट्स, शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति को कम करके शरीर को स्वस्थ रखते हैं। शोध बताते हैं काजू में पॉलीफेनोल्स और कैरोटेनॉयड्स नामक एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके शरीर को होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि काजू का सेवन करना आपके हृदय को स्वस्थ और फिट रखने में मददगार हो सकता है। काजू जैसे नट्स को स्ट्रोक और हृदय रोगों के गंभीर मामलों को रोकने में कारगर पाया गया है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि काजू का सेवन करने से हृदय रोगों के विकसित होने की आशंका को भी कम किया जा सकता है। नियमित रूप से नट्स का सेवन रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने और हृदय को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।

टाइप-2 डायबिटीज, भारत सहित दुनिया के तमाम हिस्सों में तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। काजू फाइबर का भी अच्छा स्रोत है, यह पोषक तत्व रक्त शर्करा के स्पाइक्स को रोकने में मदद करता है। एक अध्ययन में पाया गया कि टाइप-2 डायबिटीज वाले जिन लोगों ने काजू का दैनिक सेवन किया उनमें इंसुलिन का स्तर बेहतर पाया गया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!