एच-1बी : कैसे करें अप्लाई, क्या है लॉटरी सिस्टम? जानिए इसके बारे में सबकुछ
एच-1बी : कैसे करें अप्लाई, क्या है लॉटरी सिस्टम? जानिए इसके बारे में सबकुछ

अगले वित्त वर्ष के लिए एच-1बी वीजा आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया नौ मार्च से शुरू हो गई है और कंप्यूटरीकृत लॉटरी ड्रॉ में सफल प्रतिभागियों को 31 मार्च तक इस बारे में सूचित किया जाएगा। हाल ही में अमेरिका नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं (USCIS) ने घोषणा की थी कि वित्त वर्ष 2022 के लिए एच-1बी वीजा के लिए शुरुआती पंजीकरण नौ मार्च को दोपहर में शुरू होगा और 25 मार्च की दोपहर तक चलेगा। एजेंसी ने कहा कि अगर उसे 25 मार्च तक पर्याप्त संख्या में पंजीकरण प्राप्त हो गए तो वह बिना किसी क्रम के पंजीकरण का चयन कर चुने हुए लोगों की अधिसूचना 31 मार्च तक भेज देगी।एच-1बी गैर-आव्रजक वीजा होता है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों को विशेष तकनीकी दक्षता वाले पदों पर विदेशी पेशेवरों को नियुक्त करने की अनुमति होती है।इस वीजा के जरिए प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों कर्मचारियों की नियुक्ति करती हैं।एच-1बी वीजा शुरुआत में तीन साल के लिए वैध होता है, जिसे बढ़ाकर छह वर्षों के लिए किया जा सकता है। अमेरिकी कांग्रेस के नियमों के अनुसार, एक साल में 65,000 एच-1बी जारी किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त 20,000 वीजा STEM सब्जेक्ट्स से किसी अमेरिकी यूनिवर्सिटी से हाईयर स्टडी पूरी कर चुके विदेशी छात्रों के लिए जारी किए जाते हैं। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से प्रत्येक वर्ष करीब 10 हजार कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर हैं।आगे जानते हैं कौन कर सकता है आवेदन? कैसे करें अप्लाई और क्या है लॉटरी सिस्टम?सैद्धांतिक और तकनीकी विशेषज्ञता के साथ विशेष व्यवसायों में काम करने वाले लोग एच-1बी वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भारतीय आईटी पेशेवरों में सबसे लोकप्रिय है। अप्रैल 2020 में अमेरिका को 2,75,000 पंजीकरण अनुरोध प्राप्त हुए थे, जिनमें से लगभग 67 फीसदी भारत से थे।
- एच-1बी रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अमेरिका नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं (USCIS) खाता बनाना होगा।
- अब आवेदक को 10 डॉलर नॉन-रिफंडेबल एच-1बी रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के दौरान आपसे जरूरी जानकारी पूछी जाएगी।
- केवल चयनित पंजीकरण वाले ही एच-1बी कैप-विषय याचिका दायर करने के पात्र होंगेइस वर्ष वीजा के चयन के लिए लॉटरी प्रणाली का उपयोग होगा। भारत, पाकिस्तान और चीन जैसे देशों में इंटरनेट के आगमन के बाद से, इन देशों में नौकरियों की कमी के कारण USCIS द्वारा प्राप्त आवेदनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इसकी वजह से कम्प्यूटरीकृत लॉटरी प्रणाली की शुरुआत हुई, जिसमें योग्य आवेदकों को अनियमित रूप से चुना जाता है।इस साल नए वेतन-आधारित एच-1बी वीजा के अनुसार, अब आवेदकों को उनके वेतन के आधार पर चुना जाएगा। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, USCIS के अनुसार नियोक्ताओं द्वारा दी जाने वाली सैलरी सबसे योग्य उम्मीदवारों के लिए सबसे अच्छा संकेतक है। एच-1बी याचिकाओं का वेतन-आधारित चयन नौ मार्च 2021 को प्रभावी होने की उम्मीद थी, लेकिन बाइडन प्रशासन ने इसे समीक्षा के लिए 31 दिसंबर 2021 तक रोक दिया है।