[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: भोपा में 6 आरोपी गिरफ्तार, गंगनहर में लापता युवक की तलाश जारी

Share This Article

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में पुलिस ने धारा 105 BNS से जुड़े मामले में 5 आरोपियों और एक बाल अपचारी समेत 6 को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को वंश अपने साथियों के साथ गंगनहर के नीचे छिपा था। इसी दौरान उसकी तलाश में आए आरोपियों ने ऊपर सड़क से ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। बचने के लिए वंश, अर्जुन और शेखर ने गंगनहर में छलांग लगा दी। अर्जुन और शेखर तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन वंश का अभी तक पता नहीं चल सका है।

वंश की तलाश में पुलिस और फ्लड यूनिट की टीम द्वारा गंगनहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों में रिजवान, अफजाल, भोलू, बक्शी, अजूबा और एक बाल अपचारी शामिल हैं। मामले में अल्ताफ और प्रशांत के नाम भी प्रकाश में आए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन का न्यायिक रिमांड मंजूर हुआ है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This