[aioseo_breadcrumbs]

राजकीय इंटर कॉलेज में हुई एनसीसी कैडेट्स की भर्ती

Share This Article

मुजफ्फरनगर। 82 यूपी एनसीसी बटालियन मुजफ्फरनगर के कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण भाल के नेतृत्व में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के चयन हेतु भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती में विद्यालय के 97 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रथम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत 1600 मीटर दौड़, पुश-अप, सिट-अप, शारीरिक नाप-तौल सहित विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। द्वितीय चरण में सामान्य ज्ञान परखने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

भर्ती प्रक्रिया के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाषचंद, उप प्रधानाचार्य एवं सहयोगी एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट नितिन कुमार तथा वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सोहनपाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ आदर्श नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रशिक्षण वर्ष 2026-27 के प्रथम वर्ष के लिए कुल 43 छात्र-छात्राओं का अंतिम रूप से कैडेट्स के रूप में चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालय में नियमित एनसीसी प्रशिक्षण एवं परेड शुरू की जाएगी। इस अवसर पर सैन्य एवं एनसीसी अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This