मुजफ्फरनगर, 17 जुलाई 2026। जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना फुगाना पुलिस एवं एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 27.780 किलोग्राम अवैध गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार बरामद की है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान मेरठ-करनाल हाईवे स्थित लोई नहर पटरी से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल समद निवासी ग्राम रूडकली, थाना भोपा तथा नजमुद्दीन निवासी ग्राम कम्हैड़ा, थाना ककरौली, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा खरीदकर लाते थे और उसे विभिन्न स्थानों पर फुटकर में ऊंची कीमत पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना फुगाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
──────────────────
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








