[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर की खालापार पुलिस ने किया शानदार खुलासा, रिश्तेदार ही निकला चोर, 2 किलो चांदी व 15 ग्राम सोने के आभूषण बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर के थाना खालापार पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलोग्राम सफेद धातु (चांदी) के आभूषण, 15 ग्राम पीली धातु (सोने) के आभूषण तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

 

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज ने पूछताछ में बताया कि पीड़िता उसकी रिश्ते में खाला लगती हैं। घर में उसका आना-जाना था और उसे कीमती सामान रखने की जगह की जानकारी थी। मोहम्मरम के दौरान घर खाली मिलने पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे सुजडू रोड स्थित हड्डी गोदाम के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप वर्मा

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This