[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – जिला भूम एवं जल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न, प्राकृतिक खेती व मोटे अनाज के उत्पादन पर जोर

Share This Article

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आत्मा योजना की गवर्निंग बोर्ड एवं जिला भूम एवं जल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई।

 

बैठक में आत्मा योजना, मिलेट्स, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण, नमामि गंगे, किसान पाठशाला, खेत तालाब योजना, मनरेगा सहित विभिन्न कृषि योजनाओं की समीक्षा एवं अनुमोदन किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों को मोटे अनाज (मिलेट्स) के उत्पादन के लिए अधिक से अधिक जागरूक करने तथा भूमि एवं जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने प्राकृतिक खेती के व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को इससे जोड़ने पर जोर दिया।

 

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 23 जुलाई तक किसान क्रेडिट कार्ड संतृप्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी संबंधित विभागों से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप वर्मा

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This