[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत SSP संजय कुमार वर्मा को DFO ने भेंट किया पौधा

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 10 जुलाई 2026। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) अभिनव राज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पौधा भेंट किया और हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

 

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जनसामान्य को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने पर चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

 

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लें।

 

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप वर्मा

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This