[aioseo_breadcrumbs]

नारायणी शाखा मुजफ्फरनगर को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार

Share This Article

*नारायणी शाखा मुजफ्फरनगर को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार*

 

भारत विकास परिषद के प्रांतीय सम्मान एवं अधिष्ठापन समारोह का आयोजन एस. डी. एच. टी. सरस्वती विद्या मंदिर, गंगानगर मेरठ में बहुत ही भव्यता के साथ किया गया l

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुराग दुबलिश राष्ट्रीय सह समन्वयक सेवा एवं सत्येंद्र मित्तल क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहे l इनके साथ-साथ प्रांत की सभी शाखाओ से भारी संख्या में सदस्य एवं बहुत से गणमान्य अतिथिगण भी उपस्थित रहे l

 कार्यक्रम का आरंभ द्वीप प्रवजलन एवं वंदे मातरम के साथ हुआ l

सभी शाखाओ को उनके द्वारा वर्ष भर में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें नारायणी शाखा मुजफ्फरनगर को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सर्वश्रेष्ठ शाखा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया l नारायणी शाखा ने किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए कुल मिलाकर आठ पुरस्कार प्राप्त किये l

वर्ष 2025- 26 में प्रांतीय वित्त सचिव रहे नारायणी शाखा संस्थापक एवं संरक्षक सीए अतुल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस वर्ष परिषद ने सेवा, संस्कार और समर्पण के जो बीज बोये हैं वह आने वाले समय में वट वृक्ष बनकर समाज को छाया और संबल प्रदान करेंगे, उन्होंने यह भी कहा कि जब नियत साफ हो और लक्ष्य स्पष्ट तो हर कठिनाई आसान हो जाती है और वहां संसाधन अपने आप रास्ता बना लेते हैं l उन्होंने बताया कि वित्त सचिव रहते हुए उन्होंने “हर एक रुपए का सदुपयोग तथा हर एक योगदान का सम्मान” यही नीति अपनाई है l उनके द्वारा दिए गए उद्बोधन को एवं नारायणी शाखा द्वारा समाज के लिए किये गए उत्कर्ष कार्यों के लिए वहां उपस्थित सभी अतिथिगण एवं पदाधिकारी द्वारा सराहना मिलीl

नारायणी शाखा के कार्य को दृष्टिगत रखते हुए प्रांत द्वारा कनिका अग्रवाल (संस्थापक अध्यक्ष) को प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी- छात्र प्रतिभा सम्मान तथा पूर्व अध्यक्ष रेखा गोयल को प्रांतीय संयोजक धार्मिक समरसता के पद का दायित्व भी दिया गया l

सभी दायित्वधारीयों ने अपने पदों के लिए शपथ ग्रहण की तथा कहा कि वे केवल कार्यकर्ता नहीं बल्कि परिवर्तन के वाहक है l

अंत में प्रांतीय महासचिव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया l

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This