मुजफ्फरनगर – कोतवाली नगर पुलिस द्वारा डकैती की घटना का सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड के बाद 7 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर - कोतवाली नगर पुलिस द्वारा डकैती की घटना का सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड के बाद 7 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

अपर पुलिस महानिदेशक , मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर बबलू सिंह वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनाँक 07.04.2026 को श्री रवि कुमार पुत्र स्व0 मांगेराम निवासी ग्राम पिन्ना थाना कोतवाली नगर मु0नगर ने थाना कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 04.04.2026 को उनके मकान ग्राम पिन्ना में अज्ञात चोरो द्वारा घर से ज्वैलरी आदि चोरी करने की घटना कारित की गयी है। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 143/2026 धारा 305क बीएनएस पंजीकृत कराया गया। विवेचना से घटना चोरी के स्थान पर डकैती का होना पाया गया जिस कारण धारा 310(2) बीएनएस में परिवर्तित किया गया । घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 11.04.2026 को दौराने पुलिस मुठभेड 03 अभियुक्त क्रमशः 1. अंकित पुत्र सुदेशपाल निवासी ग्राम तुगाना थाना छपरौली जिला बागपत उम्र 30 वर्ष 2.अर्जुन चौधरी पुत्र धर्मेन्द्र चौधरी निवासी ग्राम यारपुर थाना थानाभवन जिला शामली उम्र 20 वर्ष 3. आकाश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी ग्राम ज्ञाना माजरा थाना चरथावल मु0नगर उम्र 23 वर्ष को चरथावल रोड लकडसंधा रेलवे लाईन पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस, सफेद व पीली धातू के आभूषण, 01 स्विफट कार बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान अपने अन्य साथियों (गौरव, विपिन, अनुज व दीपक) के नाम बताये गये जिनहे काली नदी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-*
*1.* अंकित पुत्र सुदेशपाल निवासी ग्राम तुगाना थाना छपरौली जिला बागपत उम्र 30 वर्ष ।
*2.* अर्जुन चौधरी पुत्र धर्मेन्द्र चौधरी निवासी ग्राम यारपुर थाना थानाभवन जिला शामली उम्र 20 वर्ष ।
*3.* आकाश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी ग्राम ज्ञाना माजरा थाना चरथावल मु0नगर उम्र 23 वर्ष।
*4.* गौरव पुत्र पप्पू निवासी केडी थाना बाबरी जनपद शामली उम्र 21 वर्ष ।
*5.* विपिन पुत्र विनोद निवासी केडी थाना बाबरी जनपद शामली उम्र 21 वर्ष ।
*6.* अनुज पुत्र तेजपाल निवासी केडी थाना बाबरी जनपद शामली उम्र 26 वर्ष ।
*7.* दीपक कुमार पुत्र कैलाश चन्द निवासी कादरगढ थाना थाना भवन शामली उम्र 49 वर्ष ।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
• मु0अ0स0 150/26 धारा 109(1) बीएनएस व व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर मुजफफरनगर ।
*बरामदगी का विवरण-*
• एक स्विफ्ट कार नं0 UP14 CS 6640
• 02 फर्जी नम्बर प्लेट -यू0पी0 16 सी0एफ0 5985
• 01 तमंचा 315 बोर ,एक जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
• पीली व सफेद धातू के आभूषण (डकैती की घटना में चोरी किये हुए)
*पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्तगण अंकित ,अर्जुन व आकाश ने बताया कि हम तीनो का दोस्त लाला उर्फ रुपक पुत्र दीपक निवासी ग्राम कादरगढ थाना थानाभवन शामली है । लाला उर्फ रुपक के दोस्त ग्राम कैढी बाबरी थाना बाबरी शामली का रहने वाले अनुज पुत्र तेजपाल , गौरव पुत्र पप्पू, विपिन पुत्र विनोद है। अनुज ने हम तीनों तथा रुपक उर्फ लाला व उसके पिता दीपक कुमार पुत्र कैलाश चन्द नि0 कादरगढ थाना थाना भवन जनपद शामली व मोटा को बताया था कि उसके साले रवि पुत्र स्व0 मांगेराम नि0 ग्राम पीनना थाना को.नगर मु.नगर के पास काफी सोने चांदी के जेवरात है जो रवि के एक कमरे के कोने में जमीन मे गाढ रखे है यदि इन जेवरात को लूट लिया जाये तो हमे काफी अच्छी आमदनी हो जायेगी , अनुज ने अपने साले का घर हम तीनों व लाला उर्फ रुपक व मोटा को दिखाया था इस पर हम तीनों तथा लाला उर्फ रुपक पुत्र दीपक, दीपक पुत्र कैलाश चन्द , मोटा व अनुज पुत्र तेजपाल , गौरव पुत्र पप्पू , विपिन पुत्र विनोद के द्वारा सभी ने आपस में योजना बनायी । इसी योजना के तहत दिनांक 04.04.26 को हम तीनों व रुपक उर्फ लाला पुत्र दीपक नि0 कादरगढ थानाभवन शामली व मोटा हम पांचों ने देहरादून से एक किराये पर ग्रे कलर की स्विफ्ट कार ली जिसका नम्बर यूपी 14 सीएस 6440 है जो हमसे बरामद हुई है इस गाडी की पहचान न हो सकें इसलिये हमने एक फर्जी नम्बर UP 16 CF 5985 की दो प्लेट तैयार करवाई और घटना करने के लिये असली नम्बर प्लेट को उतारकर गाडी पर फर्जी नम्बर प्लेट UP 16 CF 5985 लगा ली और शामली की तरफ से आकर ग्राम पीनना में रवि के घर पहुंचे उस समय रवि व रवि के छोटे छोटे बच्चे घर पर मौजूद थे हमने रवि को कब्जे में लेकर व आकाश से बरामद तमंचे से रवि व उसके बच्चो को डरा धमकाकर एक कमरे में बन्द कर दिया तथा रवि से गढे जेवरात की जानकारी कर दूसरे कमरे के कोने में जमीन में गढे जेवरात को निकालकर ले गये थे हम तीनो के अलावा अनुज पुत्र तेजपाल , गौरव पुत्र पप्पू , विपिन पुत्र विनोद व दीपक पुत्र कैलाश के हिस्से मे जो सामान आया था वह जेवरात/ सामान रूपक उर्फ लाला व मोटा के पास है । आज हम तीनो इस सामान को मुजफ्फरनगर मे कहीं बेचने के लिए कार से जा रहे थे कि पुलिस ने हमे पकड़ लिया । जिनकी सूचना पर अनुज पुत्र तेजपाल, गौरव पुत्र पप्पू व विपिन पुत्र विनोद , दीपक पुत्र कैलाशचन्द भी गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*
*1.* थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 मिलन चौधरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*3.* एस0ओ0जी0 टीम जनपद मु0नगर
*4.* है0का0 47 सुशील कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 536 अमित कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 1988 कोहित कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 1136 सैनी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है तथा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*
