[aioseo_breadcrumbs]

चरथावल क्षेत्र में नहर टूटने की सूचना पर किसानों के बीच पहुंचे विधायक पंकज मलिक, किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने को लेकर अधिकारियों को दिया निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर- चरथावल विधानसभा के ग्राम घिस्सुखेड़ा में नहर टूटने की सूचना मिलते ही चरथावल विधायक पंकज मलिक भी तुरंत मौके पर किसानों के बीच पहुंचे। इस मौके पर विधायक पंकज मलिक ने कहा कि किसानों की तैयार गेहूं की फसलों, गन्ना व अन्य फसलों का भारी नुकसान हुआ है, यह घटना सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही का परिणाम है। आज मौके पर पहुंचकर प्रभावित किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। संबंधित अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताते हुए विधायक पंकज मलिक ने नुकसान का शीघ्र आकलन कराने एवं किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की बात कही।

 

विधायक पंकज मलिक ने कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा, हर प्रभावित किसान के साथ हम मजबूती से खड़े हैं और लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This