राष्ट्रीय

Vitamin D3: मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए समझें क्यों जरूरी है विटामिन डी3

Vitamin D3: मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए समझें क्यों जरूरी है विटामिन डी3

Vitamin D3: मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए समझें क्यों जरूरी है विटामिन डी3

सभी पोषक तत्व शरीर में अलग-अलग रूप से कार्य करते हैं। वहीं कुछ पोषक तत्व ऐसे हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं, परंतु लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती।

हमारा शरीर नियमित रूप से हजारों फंक्शंस को परफॉर्म करता है। ज्यादातर गतिविधियां शरीर के अंदर हो रही होती हैं, जो हमें नजर भी नहीं आती। इन फंक्शंस को सही से परफॉर्म करने के लिए शरीर को तमाम प्रकार के पोषक तत्वों की आवशयकता होती है। हमारा शरीर कुछ पोषक तत्वों को खुद बनाता है, तो कुछ पोषक तत्वों को खाद्य स्रोत के माध्यम से प्राप्त करता है। सभी पोषक तत्व शरीर में अलग-अलग रूप से कार्य करते हैं। वहीं कुछ पोषक तत्व ऐसे हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं, परंतु लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती।

ऐसा ही एक पोषक तत्व है “विटामिन D3”, यह पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है, परंतु शायद कोई ऐसा होगा जिसे इसके बारे में सही जानकारी हो। तो चिंता न करें आज हेल्थ शॉट्स लेकर आया है विटामिन D3 से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी। चलिए जानते हैं “विटामिन D3” (vitamin d3) के फायदे साथ ही जानेंगे इसकी कमी से होने वाले शारीरिक प्रभाव, तथा इसके खाद्य स्रोत से जुड़ी जरूरी जानकारी।

पहले जानें क्या है “विटामिन D3”
“विटामिन D3” एक प्रकार का हार्मोन है, जिसे शरीर प्राकृतिक रूप से खुद बनाता है। साथ ही आप इसे खाद्य स्रोत के माध्यम से भी प्राप्त कर सकती हैं। शरीर को उचित रूप से कार्य करने के लिए विटामिन डी की आवश्यकता होती है। जैसे कि विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देते हैं, जिससे हड्डियों की सेहत लंबे समय तक बनी रहती है। इसके अलावा विटामिन डी मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है और नर्व की सेहत के लिए भी जरूरी है, साथ ही साथ यह इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है।

विटामिन d महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चित्र- अडोबी स्टॉक
जानें शरीर के लिए किस तरह जरूरी होती है “विटामिन D3”
विटामिन D3 शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ा देती है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और बच्चों में हड्डियों के हेल्दी ग्रोथ में मदद मिलता है। इसके अलावा यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, और मसल्स के कांट्रेक्शन को रेगुलेट करता है। इतना ही नहीं यह ब्लड ग्लूकोस को ऊर्जा में तब्दील करने में भी मदद करता है। शरीर में विटामिन डी की कमी से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

जानें किसे होती है “विटामिन D3” की आवश्यकता
आमतौर पर विटामिन D3 की आवश्यकता विटामिन D डिफिशिएंसी होने पर होती है। विटामिन डी की कमी होने पर विटामिन D3 सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है, इसके अलावा यह हाइपरटेंशन और ऑस्टियोपोरोसिस की स्थिति में अधिक जरूरी हो जाता है।

हाइपरटेंशन
हाइपरटेंशन हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति को कहते हैं, यह एक कार्डियोवैस्कुलर समस्या है जो आमतौर पर विटामिन डी की कमी होने पर देखने को मिलती है। स्टडी के माने तो विटामिन D3 ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करती है। हाइपरटेंशन और विटामिन डी डिफिशिएंसी से ग्रसित लोगों को इसकी अधिक आवश्यकता होती है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!