मुजफ्फरनगर: SSP संजय कुमार वर्मा ने भौराकलां थाने का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए सख्त निर्देश
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को थाना भौराकलां कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न कार्यालयों और महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। SSP ने अपराध रजिस्टर, विवेचना संबंधी अभिलेख, जनसुनवाई रजिस्टर, मालखाना सहित अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की स्थिति जांची। साथ ही लंबित प्रकरणों और विवेचनाओं के…

