भगवान भोलेनाथ की पवित्र कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सोमवार को मुज़फ्फरनगर पहुंचेंगे। दोनों वरिष्ठ अधिकारी शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों अधिकारी दोपहर करीब 3:30 बजे मुज़फ्फरनगर पहुंचेंगे। इसके बाद सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर और शामली के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में सुरक्षा, यातायात, साइबर क्राइम, मिशन शक्ति, CCTNS, ई-एविडेंस, ई-समंस तथा विवेचनाओं की प्रगति समेत विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा होगी।
वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे को लेकर रविवार को एसपी सिटी अमृत जैन, एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा और सीओ सिटी राजू कुमार साव ने शिव चौक पहुंचकर कांवड़ कंट्रोल रूम, बैरिकेडिंग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप







