[aioseo_breadcrumbs]

जिला पंचायत अध्यक्ष तथा सदस्यों ने प्रधानमंत्री के सेविंग प्लान का किया स्वागत,,,प्रधानमंत्री की अपील अनुकरणीय — डा.वीरपाल निर्वाल

Share This Article

जिला पंचायत के सभागार में आज जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत के अधिकारियों , एवं ठेकेदारों ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बचत की योजना के प्रति पूर्ण समर्पण और स्वीकार्यता व्यक्त की । जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि जिला पंचायत के सभी सदस्य डीजल ,पेट्रोल एवं गैस रहित वाहनों के प्रयोग करने ,स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग,सोने जैसी महंगी वस्तुओं की अनावश्यक खरीदारी टालने और उर्वरकों का न्यूनतम प्रयोग कर जैविक खेती को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण उपायों पर स्वयं एवं परिवार जनों को प्रोत्साहित करेंगे ।

 

डा.निर्वाल ने कहा कि वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री के आह्वान पर अर्थव्यवस्था के हित में जिला पंचायत से जुड़े सभी लोग अधिकांश अवसरों के लिए टूव्हीलर , ई रिक्शा एवं सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें तथा यदि जरूरी हो तो कार द्वारा सामूहिक यात्रा करें । जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वयं अपना सरकारी वाहन एक माह के लिए छोड़ते हुए आज सरकारी आवास से अपने सुरक्षा कर्मियों सहित ई रिक्शा से कार्यालय पहुंचे ।

 

जिला पंचायत के मुख्य अपर अधिकारी योगेश कुमार ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि सरकारी आवास से पैदल कार्यालय आने का प्रयास करें तथा स्थानीय क्षेत्र में आवागमन में कम खर्च के वाहन प्रयोग करें

इस अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य डा.विपिन त्यागी, अमित रावल, मनोज लोहड्डा,राहुल ठाकुर, वीरेंद्र उर्फ बिल्लू, रजत चौधरी, प्रवीण टेलर, रिहान त्यागी, तरुणपाल,गोविंद ,प्रमोद कश्यप,जिला पंचायत के सभी अधिकारीगण/कर्मचारीगण, ठेकेदार उपस्थित रहे

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This