[aioseo_breadcrumbs]

अधिवक्ता संदीप कुमार डबास को समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा का जिला अध्यक्ष किया गया नियुक्त

Share This Article

मुजफ्फरनगर: समाजवादी पार्टी से जुड़े अधिवक्ता संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव (एडवोकेट) ने जनपद मुजफ्फरनगर में नया दायित्व सौंपा है। जारी मनोनयन पत्र के अनुसार खतौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी अधिवक्ता संदीप कुमार डबास को पुनः समाजवादी अधिवक्ता सभा, मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

मनोनयन पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है। साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से अपेक्षा जताई गई है कि वे पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाएंगे।

 

इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है और संदीप कुमार डबास को बधाई दी है।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This