[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना जानसठ का आकस्मिक निरीक्षण कर थाने पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया

Share This Article

दिनांक 17.01.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आदित्य बंसल महोदय द्वारा थाना जानसठ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया इस दौरान उनके  द्वारा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

इसके उपरान्त उनके  द्वारा थाना जानसठ पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान उनके द्वारा थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण करने एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जानसठ रुपाली रॉय व थाना प्रभारी जानसठ  विनोद कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This