[aioseo_breadcrumbs]

*मुजफ्फरनगर – शाहपुर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत आगामी बालाजी शोभायात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु एडीएम प्रशासन एवं एसपी ग्रामीण द्वारा थाना शाहपुर पर संभ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ मीटिंग कर सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी*

Share This Article

थानाक्षेत्र शाहपुर के अर्न्तगत आगामी बालाजी शोभायात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 26.04.2025 को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा थाना शाहपुर पर सम्भ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। उनके द्वारा मीटिंग में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें जिससे आपसी सौहार्द खराब हो, शोभायात्रा में शांति, अनुशासन एवं धार्मिक सौहार्द बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। पीस कमेटी की मीटिंग के दौरान एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष शाहपुर दीपक चौधरी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This