*पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना पुरकाजी का किया गया वार्षिक निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
दिनांक 26.04.2025 को पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा थाना पुरकाजी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर को सलामी दी गयी तत्पश्चात उनके द्वारा महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम, पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण…

