[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: पेंशनरों के लिए जरूरी सूचना! 1 नवंबर से 20 दिसंबर तक जमा करें जीवित प्रमाण पत्र, ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध

Share This Article

← Back

Thank you for your response. ✨

मुजफ्फरनगर, 22 अक्टूबर 2026। जिले के उन सभी पेंशनरों के लिए जरूरी सूचना है, जो विभिन्न बैंकों के माध्यम से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में जवाहर भवन पद्धति के अंतर्गत पेंशनरों को 1 नवंबर 2026 से 20 दिसंबर 2026 तक जीवित प्रमाण पत्र (जीवन प्रमाण पत्र) जमा करना होगा।

 

पेंशनर जिस बैंक से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, उस बैंक की शाखा में स्वयं उपस्थित होकर जीवित प्रमाण पत्र दो प्रतियों में जमा कर सकते हैं। बैंक शाखा प्रबंधक एक प्रति कोषागार को भेजेंगे, जबकि दूसरी प्रति अपने अभिलेखों में सुरक्षित रखेंगे।

 

ऑनलाइन जमा करने की भी सुविधा

 

पेंशनरों की सुविधा के लिए ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की व्यवस्था भी उपलब्ध है। पेंशनर आधिकारिक वेबसाइट https://jeevanpramaan.gov.in के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रमाण पत्र जमा करने वाले पेंशनरों को उसकी प्रति कोषागार कार्यालय में अलग से जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

 

कोषागार में सीधे भी कर सकते हैं जमा

 

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनर अपनी सुविधानुसार जीवित प्रमाण पत्र सीधे कोषागार कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं। पेंशनरों से अपील की गई है कि निर्धारित अवधि के भीतर प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि पेंशन संबंधी कार्यवाही में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This