
मुजफ्फरनगर – दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को थाना खतौली की साइबर टीम एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा जैन नगर स्थित के.के. पब्लिक स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के जरिए होने वाले साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए गए।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को फर्जी लिंक, अनजान व्यक्तियों के संदेशों, भ्रामक सूचनाओं और अप्रमाणित सामग्री से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने और सोशल मीडिया का सुरक्षित व सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों के मामले में सतर्कता बरतने और साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

