
मुजफ्फरनगर में 23 अक्टूबर को होने वाले मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने विकास भवन में पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने मतदान सामग्री का चेकलिस्ट के अनुसार मिलान करने, पोलिंग पार्टियों के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था, कार्मिकों की उपस्थिति और आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप


