
- मुजफ्फरनगर – आगामी एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर उन्हें सतर्कता और मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचने, अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्क निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ब्रीफिंग के दौरान आपसी समन्वय, अनुशासन और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखने तथा चुनावी प्रक्रिया के दौरान पूरी निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा से काम करने के निर्देश भी दिए गए।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने आगामी एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

