[aioseo_breadcrumbs]

जानसठ तहसील में विधिक साक्षरता शिविर: पेंशन से बाल सेवा योजना तक, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Share This Article

मुजफ्फरनगर – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में बुधवार को तहसील जानसठ के सभागार में लघु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित शिविर में विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को उनके अधिकारों और लाभों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी, सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, बाल सेवा योजना, श्रम विभाग की योजनाओं, निःशुल्क अधिवक्ता सहायता और राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद और पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

शिविर में न्यायाधीश अभिषेक सिंह, उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा, तहसीलदार मोनिका चौहान, थाना जानसठ की मिशन शक्ति टीम, ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक धनीराम और गौरव मलिक सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

शिविर का उद्देश्य आमजन को कानूनी सहायता, उनके अधिकारों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करना रहा।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This