[aioseo_breadcrumbs]

बुढ़ाना पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह बेनकाब, थार-ब्रेजा समेत 3 चोरी की कारें बरामद

Share This Article

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उत्तराखंड के देहरादून निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की तीन कारें—महिंद्रा थार, मारुति सुजुकी ब्रेजा और स्विफ्ट—बरामद की हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की गाड़ियों के चेसिस नंबर मिटाकर उन पर फर्जी नंबर अंकित करते थे और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अलग-अलग स्थानों पर बेच देते थे।

 

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को बुढ़ाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गाड़ियों के साथ दो संदिग्ध योगपुरा रोड स्थित बंद पड़े बस अड्डे के पीछे खड़े हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित कुमार निवासी सेवला कलां, देहरादून और शुभम चौधरी निवासी अजबपुर कलां, देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद ब्रेजा कार नोएडा और महिंद्रा थार जीरकपुर, चंडीगढ़ क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपी इन गाड़ियों को बेचने के उद्देश्य से लाए थे और अपने अन्य साथियों के माध्यम से ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे।

 

कई राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं से जुड़े तार

 

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों से चारपहिया वाहन चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों की पहचान छिपाने के लिए चेसिस नंबर में बदलाव और फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपियों के नाम नोएडा, जीरकपुर और देहरादून से जुड़े मामलों में भी सामने आए हैं। अंकित कुमार के खिलाफ देवबंद में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में दर्ज एक मुकदमा भी आपराधिक इतिहास में शामिल है। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास और गिरोह के बाकी सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

 

इन अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

 

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह और थाना प्रभारी सुभाष अत्री के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित कुमार, संदीप कुमार, मोहित तेवतिया सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

बुढ़ाना थाने में मुकदमा संख्या 475/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This