[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में संत रविदास संदेश यात्रा का भव्य स्वागत, शिव चौक पर गौरव स्वरूप ने किया संतों का अभिनंदन

Share This Article

मुजफ्फरनगर में संत रविदास बेगमपुरा सनातन संदेश यात्रा का भव्य स्वागत, शिव चौक पर गौरव स्वरूप ने संत संदीप स्वामी रविदासाचार्य का किया अभिनंदन

 

हरिद्वार से काशी तक निकली यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के समतामूलक समाज और बेगमपुरा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना

 

मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें पावन पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही *संत रविदास बेगमपुरा सनातन संदेश यात्रा* का बुधवार को मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप के नेतृत्व में शहर के गणमान्य नागरिकों और व्यापारी नेताओं ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे विश्वमहापीठ भारत के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर संत संदीप स्वामी रविदासाचार्य का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।

 

हरिद्वार से बनारस तक जा रही इस यात्रा के स्वागत के दौरान गौरव स्वरूप ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने विचारों और शिक्षाओं से समाज को एकता, समानता और समरसता का संदेश दिया। उनका ‘बेगमपुरा’ का विचार ऐसे समाज की कल्पना करता है, जहां किसी प्रकार का दुख और भेदभाव न हो। उन्होंने कहा कि यह यात्रा संत रविदास जी के विचारों और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

 

हरिद्वार से गंगाजल लेकर काशी पहुंचेगी यात्रा

 

महामंडलेश्वर संत संदीप स्वामी रविदासाचार्य ने अपने आशीर्वचन में बताया कि यात्रा 18 अक्टूबर 2026 को शुरू हुई है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर काशी स्थित संत रविदास जी की जन्मस्थली पर जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य संत रविदास जी के बेगमपुरा के विचारों के माध्यम से भेदभाव रहित और समतामूलक समाज का संदेश फैलाना तथा सनातन परंपरा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

 

उन्होंने बताया कि यात्रा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. स्विन्द्र पुरी और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के मार्गदर्शन में निकाली जा रही है।

 

**ये रहे मौजूद**

 

स्वागत कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, सुनील तायल, जनार्दन विश्वकर्मा, विकल्प जैन, मनोज सैनी, अखिलेश जाटव, वीरेंद्र त्यागी, विजय चंदेल, नवनीत पाल, देशबंधु तोमर, कल्पना ठाकुर, गीता, दीपक मित्तल सर्राफ, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, विपिन गुप्ता, अक्षित अग्रवाल, परवीन उपाध्याय, सौरभ गर्ग, मयंक जैन, गौरव मुंडे, रॉबिन संगल और अखिलेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में ‘सनातन धर्म की जय’ के उद्घोष के साथ यात्रा को अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This