[aioseo_breadcrumbs]

PET-2026 में नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की खैर नहीं! मुजफ्फरनगर में डीएम उमेश मिश्रा का सख्त रुख, CCTV से लेकर सघन तलाशी तक के कड़े निर्देश

Share This Article

← Back

Thank you for your response. ✨

← Back

Thank you for your response. ✨

← Back

Thank you for your response. ✨

 

मुजफ्फरनगर – प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला पंचायत सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

CCTV, पुलिस सुरक्षा और सघन तलाशी अनिवार्य

डीएम ने पुलिस प्रशासन को सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। परीक्षा कक्षों और परिसर में CCTV कैमरों का क्रियाशील रहना अनिवार्य बताया गया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय से पहले केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

परीक्षार्थियों की सुविधाओं पर भी जोर

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, महिला एवं पुरुष परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग आवश्यक सुविधाएं और हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा में बाधा डालने, नकल कराने या सॉल्वर गैंग के माध्यम से परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट कृष्णकांत, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, आयोग के समन्वय अधिकारी, जिला बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This