[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में व्यापारी सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, CCTV से लेकर कैश, ट्रांसपोर्ट तक सतर्कता के निर्देश; साइबर ठगी से बचाव के भी उपाय बताए

Share This Article

← Back

Thank you for your response. ✨

मुजफ्फरनगर – व्यापारियों की सुरक्षा और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ की अध्यक्षता में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। गोष्ठी में व्यापारियों की समस्याएं और सुझाव सुनने के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक अपराध ने संबंधित अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। **CCTV, चौकीदार और नकदी के परिवहन पर विशेष जोर** व्यापारियों को प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाने, उनकी दिशा सही रखने और मुख्य मार्गों पर आपसी समन्वय से अतिरिक्त कैमरे लगवाने की सलाह दी गई। बाजारों में पर्याप्त रोशनी रखने, सामूहिक रूप से सुरक्षा गार्ड या चौकीदार की व्यवस्था करने तथा नकदी के परिवहन से पहले स्थानीय पुलिस को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने व्यापारियों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी खतरे या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। **साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए** गोष्ठी में ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड के प्रचलित तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय समझाए गए। किसी भी साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन **1930** पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग, PWD, विद्युत विभाग और यातायात पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। **हिंदुस्तान लाइव टुडे** **डिजिटल न्यूज़ चैनल** **अमरदीप**

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This